वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर रेल मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट, मंत्री ने बताया कब से शुरू ट्रेन?

नई दिल्ली:  देश की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन इन दिनों यात्री बहुत पसंद कर रहे है। देश के सभी राज्यों में ये ट्रेनें अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। इस बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें देश में रेल यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए तैयार हैं। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए तैयार किया है। संसद में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है।

रेल मंत्री ने बताया कि, वर्तमान में ऐसी 10 ट्रेनों का उत्पादन कार्य चल रहा है। 50 वंदे भारत स्लीपर रेक का और उत्पादन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का ठेका भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को दिया गया है, जिसमें से मेसर्स केआईएनईटी रेलवे सॉल्यूशंस लिमिटेड को 16 डिब्बों वाली 120 ट्रेनों की आपूर्ति करनी है। यह मूल अनुबंध समझौते के अनुसार है।

25 जुलाई को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक चालू होने वाला है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का पहला प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो चुका है. व्यापक फील्ड परीक्षणों और उससे प्राप्त अनुभव के आधार पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक चालू होने वाला है। उन्होंनें कहा कि पिछले तीन वर्षों में भारतीय रेलवे में कुल 892 सर्वेक्षणों को मंजूरी दी गई है. इनमें 267 नई लाइनें, 11 गेज परिवर्तन और 614 दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी संयुक्त लंबाई 61,462 किलोमीटर है।

बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास
रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे बिहार में कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं को चला रहा है। बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसका उद्देश्य इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाना और यात्री सुविधाएं बढ़ाना है। आठ नई वंदे भारत ट्रेन (पांच अमृत भारत एक्सप्रेस और एक नमो भारत सहित) वर्तमान में चालू है – जो बिहार के लोगों के लिए आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करती हैं।

Related Articles

Back to top button