विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए जंग लड़ते दिखे एक्टर

साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में वह अपने भाई के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी में ‘किंगडम’ नहीं बल्कि ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया जाएगा।
पुलिस की वर्दी में दिखे विजय
ट्रेलर की शुरुआत एक आवाज से होती है। इसमें सुना जा सकता है ‘तुझे एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अंडरकवर जासूस बनना पड़ेगा।’ इसके बाद ट्रेलर में विजय देवरकोंडा को दिखाया जाता है। वह पुलिस की एक वैन में होते हैं। उनके हाथों में हथकड़ी होती है। फिर आवाज आती है तुझे अपनी मां, काम और घर सब छोड़ना पड़ेगा। इसके बाद विजय देवरकोंडा पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं।
मुश्किल में फंसे विजय
ट्रेलर में आगे आवाज आती है कि जिस दुनिया में तू कदम रखने जा रहा वह जगह और वहां के लोग खतरनाक हैं। यह ऑपरेशन बहुत रिस्की है। इस दौरान विजय देवरकोंडा एक ऐसी जगह जाते हैं जहां बंदूकों और तोपों की आवाज सुनाई देती है। एक दृश्य में नजर आता है कि कुछ लोग विजय को पीट रहे होते हैं।
दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं विजय
इसके बाद विजय देवरकोंडा गुस्से में आते हैं। वह कहते हैं कि जरूरत पड़ी तो सब कुछ जला कर रख दूंगा। इसके बाद वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आते हैं। वह कभी बंदूक से तो कभी अपने हाथों से दुश्मनों को सबक सिखाते हैं। इसके बाद आवाजा आती है कि इस मिट्टी में ही कुछ खराबी है। यहां रहने वाला हर व्यक्ति राक्षस बन जाता है। वह राक्षसों का राजा बन गया है।
फिल्मों नजर आएंगे ये कलाकार
ख्याल रहे कि विजय देवरकोंडा की एक्शन ड्रामा वाली फिल्म ‘साम्राज्य’ में भाग्यश्री बोरसे और सत्य देव अहम किरदार में होंगे। इसे सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने बनाया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म 31 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।