भारत को हरित ऊर्जा में मिली बड़ी सफलता,समय से पहले हासिल किया 50% गैर-जीवाश्म ईंधन लक्ष्य

भारत ने अपनी कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत अब गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त कर लिया है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

484.8 गीगावाट में से 242.8 गीगावाट का लक्ष्य किया हासिल
उन्होंने बताया कि देश ने कुल 484.8 गीगावाट की स्थापित क्षमता में से 242.8 गीगावाट अब गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त की है। यह उपलब्धि भारत ने अपने निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 से पूरे पांच साल पहले हासिल कर ली है।

भारत का 2030 का लक्ष्य
देश में गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है। भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

जोशी ने कहा स्वच्छ भारत की दिशा में बड़ा कदम
जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक बड़ी जलवायु प्रतिबद्धता पूरी हुई है। भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता अब 484.8 गीगावाट है, जिसमें 242.8 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से आती है, जो हमारी हरित प्रगति का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह केवल एक मील का पत्थर नहीं है। यह 2047 तक हरित, स्वच्छ भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Back to top button