हर आउटफिट में दिखता है जेनिफर विंगेट का बॉस लेडी अवतार, आप भी ले सकती हैं टिप्स

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक ऐसा चेहरा है जिसे शायद ही कोई ना पहचानता हो। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे टीवी सीरियल किए हैं, जिनकी वजह से घर-घर में उन्हें पहचाना जाता है। अपने फैंस के दिलों में उन्होंने अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि उन्होंने बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम किया है लेकिन फिल्मों में उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जो टीवी सीरियल की वजह से उन्होंने हासिल किया है।

आज जेनिफर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनकी वजह से वो लोग दिलों पर राज करती हैं। जेनिफर विंगेट ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर आउटफिट में बॉस लेडी अवतार दिखती है। अगर आप भी बॉस लेडी अवतार कैरी करना पसंद करती हैं तो जेनिफर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। चलिए डालते हैं एक नजर जेनिफर के लुक्स पर।

कोट पैंट लुक

इस लुक में जेनिफर काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इस लुक में उन्होंने ब्लैक रंग का पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी की है। इसके साथ ब्लैक रंग का ब्लेजर उनके स्टाइल को और बढ़ा रहा है। आप चाहें तो दफ्तर के लिए ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

ये ब्लैक और व्हाइट रंग का फ्लोरल प्रिंट का को-ऑर्ड सेट देखने में काफी कूल लग रहा है। इस तरह के आउटफिट दफ्तरों में कैरी किए जा सकते हैं। इसके साथ स्लिंग बैग कैरी करना न भूलें।

स्लिट ड्रेस

इस स्लिट ड्रेस में ग्लैमरस लगने के साथ-साथ जेनिफर अपना बॉस लेडी लुक भी दिखा रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को अलग स्टाइल में मैनेज किया है। आप भी चाहें तो अपनी ऑफिस पार्टी के लिए ये लुक कैरी कर सकती हैं।

स्कर्ट-टॉप

इस बॉडीकॉन स्कर्ट और डीपनेक मिरर वर्क वाले टॉप में जेनिफर के लुक को लोग देखते रह गए थे। उनके ऊपर इस तरह का आउटफिट काफी जचता है। अगर आप चाहें तो उनके टिप्स लेकर खुद भी खरीदारी कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button