अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 शव लाए गए मथुरा जंक्शन, घरों में मची चीख पुकार; हर आंख दिखी नम

मथुरा:  तीर्थनगरी मथुरा से करीब 20 लोग वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जम्मू गए थे। इनकी बस दो दिन पहले गुरुवार की दोपहर 12 बजे पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ पहुंची। यहां से जम्मू से शिवखौड़ी धाम जाते समय हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

शनिवार को 11 शव अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। यहां से संबंधित गांव ले जाए गए। खबर मिली तो मृतकों के घरों में लोगों का जमावड़ा हो गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

Related Articles

Back to top button