‘पर्यटन क्षेत्र में हो रहा सुधार, जनवरी में हुई वृद्धि’; श्रीलंकाई वित्त राज्यमंत्री ने कही यह बात

श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियाम्बलपतिया ने दावा किया कि पर्यटन क्षेत्र में जनवरी 2024 में पिछले साल की तुलना में 122 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रविवार को उन्होंने कहा कि देश के बाहरी क्षेत्र के प्रदर्शन में साल दल साल उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। जनवरी 2024 में पर्यटन से 342 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई।

जनवरी 2024 में 122 प्रतिशत की वृद्धि- सियाम्बलपतिया
रुवानवेला क्षेत्र में वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियाम्बलपतिया सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के मध्य सप्ताह में जारी किए गए बाहरी क्षेत्र के संकेतकों पर चर्चा कर रहे थे। सियाम्बलपतिया ने कहा कि बैंक के आंकड़े बताते हैं कि पर्यटन से प्राप्तियों से 342 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए, जो कि साल दर साल जनवरी 2024 में 122 प्रतिशत की वृद्धि है।

रेमिटेन्स में भी हुई बढ़ोतरी- सियाम्बलपतिया
जनवरी 2024 में श्रीलंकाई प्रवासियों द्वारा भेजा गया रेमिटेन्स जनवरी 2023 में 467 मिलियन अमेरिकी डॉलर से पांच प्रतिशत बढ़कर 488 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई थी। आर्थिक संकट के दौरान भारी गिरावट देखने वाले श्रीलंकाई रुपये में इस साल जनवरी में 14.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जनवरी 2023 में विदेशी भंडार 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 114 प्रतिशत बढ़कर 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था।

Related Articles

Back to top button